पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News Chaibasa District Bar Association Elections Will Be Held On March 25 Form Will Be Distributed From March 16 To 18

चाईबासा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 25 मार्च काे, 16 से 18 मार्च तक बंटेगा फॉर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिस्ट्रिक्ट बार एसेसिएशन चाईबासा प सिंहभूम के सत्र 2019- 2021 का चुनाव 25 मार्च काे हाेगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। चुनाव अधिकारी जगदानंद प्रधान ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। जिसमें बताया है कि 16 मार्च से लेकर 18 मार्च तक नामांकन पत्र चुनाव के लिये भरा जायेगा। इसके लिये सुबह के 11:30 बजे से दाेपहर के 2:30 बजे तक नामांकन भरा जायेगा। इसके अलावे नामांकन प्रपत्राें का स्क्रूटनी 19 मार्च काे दिन के 1 बजे हाेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 मार्च काे दिन के अढ़ाई बजे से लेकर तीन बजे तक हाेगी। चुनाव तिथि 25 मार्च काे घाेषित की गयी है। सुबह के 11 बजे से दाेपहर बाद तीन बजे तक चुनाव हाेगा। उसी दिन दाेपहर बाद 3:15 मिनट से वाेटाें की गिनती हाेगी। इसके बाद रिजल्ट घाेषित कर दी जायेगी।

ये है पाेस्ट जिनके लिये हाेगा चुनाव

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, काेषाध्यक्ष, सह केाषाध्यक्ष के लिये एक- एक पद व संयुक्त सचिव पर दाे पद, कार्यकारिणी सदस्य में पांच पद के लिये चुनाव हाेगा।

डिस्ट्रिक्ट बार एसेसिएशन चाईबासा प सिंहभूम के चुनाव में वहीं भाग ले सकता है ताे प्रस्तावक व समर्थक के साथ बार एसेसिएशन के लिस्ट में नाम दर्ज हाे। इसके अलावे अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिये कम से कम 25 साल तक रेगुलर बार एसेसिएशन के बैनर तले वकालत किया हाे। वहीं उपाध्यक्ष के पद के लिये 15 साल तक वकालत बार एसेसिएशन चाईबासा में जरूरी है।

अधयक्ष पद पर 25 साल के प्रैक्टिस जरूरी
खबरें और भी हैं...