पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News Chakradharpur Theft Of Jewelry And Cash From The House Of A Retired Railway Worker

चक्रधरपुर : रिटायर रेल कर्मचारी के घर से गहने-नकदी की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर के रिटायर्ड कॉलोनी में चोरों ने दिन दहाड़े एक रिटायर्ड रेलकर्मी आनंदी राम दीप के घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर तीन लाख के जेवरात और चालीस हजार रुपए कैश की चोरी कर ली है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड रेलकर्मी और उनका पूरा परिवार किसी खास काम से गुरुवार की सुबह राउरकेला गया। देर शाम जब वे घर लौटे तो घर के पीछे की ग्रिल और दरवाजा खुला पाया। ताला टूटा हुआ था। समझने में देर नहीं लगी की घर में चोरी हुई है। आलमारी भी खुली हुई थी। आलमारी से तीन लाख के सोने के जेवरात और चालीस हाजर रुपये गायब थे। पुलिस इस मामले में मुआयना कर जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...