- Hindi News
- National
- Ranjnagaar News Chami Murmu Of Rajnagar Who Got Self Employment By Creating More Than 2800 Women Groups Got Nari Shakti Award
2800 से अधिक महिला समूह बनाकर स्वराेजगार दिलाने वाली राजनगर की चामी मुर्मू काे मिला नारी शक्ति पुरस्कार
पिछले 28 सालाें में 2800 से अधिक महिला समूह बनाने वाली राजनगर की चामी मुर्मू काे नारी शक्ति पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे राष्ट्रपति भवन में अायाेजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया। पुरस्कार के रूप में चामी मुर्मू काे दाे लाख रुपए का चेक अाैर प्रशस्ति पत्र दिया गया है। चामी मुर्मू राजनगर प्रखंड भाग-16 की जिला परिषद सदस्य हैं। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट याेगदान देने वाली देशभर की कुल 15 महिलाअाें काे नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया। इस माैके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अाैर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भी माैजूद थीं।
720 हेक्टेयर बंजर और सरकारी भूमि में 27 लाख से अधिक पाैधे राेपे
चामी मुर्मू ने राजनगर के बगराईसाई में सहयाेगी महिला संस्था का गठन किया था। वर्ष 1992 में उनकी संस्था का पंजीकरण हुअा। अब तक चामी मुर्मू की संस्था ने अब तक 720 हेक्टेयर से अधिक सरकारी, गैरसरकारी अाैर बंजर भूमि पर 27 लाख 25 हजार 960 पाैधे राेप चुकी हैं। इस पाैधराेपण के लिए चामी काे वर्ष 1996 में इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। यही नहीं, सहयाेगी महिला संस्था के जरिए चामी मुर्मू ने काेल्हान में 2800 से अधिक महिला समूह का गठन किया। इसके माध्यम से हजाराें महिलाअाें काे स्वराेजगार से जाेड़ा। यह संस्था महिलाअाें काे स्वराेजगार याेजनाअाें से जाेड़ती हैं।
राष्ट्पति भवन में चामी मुर्मू को नारी शक्ति पुरस्कार देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। साथ हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।