पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anandpur News Children Are Not Getting The Benefit Of The Jalaminar In The Bedatulunda School

बेड़ातुलुंडा स्कूल में लगे जलमीनार का बच्चों को नहीं मिल रहा है फायदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकेंदुदा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बेड़ातुलुंडा में विगत एक साल पूर्व ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तहत सोलर संचालित जलमीनार का निर्माण किया गया है। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 में 265 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। जलमीनार का निर्माण तो कर दिया गया है मगर बच्चों को इसका लाभ बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। मजबूरन छात्र छात्राओं को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन समिति के अनुसार जलमीनार में लगाया गया सोलर प्लेट विपरीत दिशा में लगाया गया है। जिसके कारण जलमीनार से बहुत ही कम मात्रा में पानी निकलता है। विद्यालय में एक कुआं अवस्थित है जिसके पानी से मध्याह्न भोजन बनाया जाता है। विद्यालय के शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार एक जलमीनार में लगाया गया सोलर प्लेट का रुख उत्तर दिशा की तरफ है जबकि अन्य सभी जगह लगाए गए सोलर प्लेट का रुख दक्षिण दिशा की तरफ रखा गया है। विपरीत दिशा में सोलर प्लेट का रुख रहने के कारण सौर ऊर्जा संचालित मोटर काम नहीं कर पाता है।

खबरें और भी हैं...