पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News Children Did Collective March Past Blue House Became Winner In Sports Yellow House Finished Second

बच्चाें ने किया सामूहिक मार्च पास्ट, खेलकूद में ब्लू हाउस बना विजेता, यलो हाउस को दूसरा स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपीजी मिशन विद्यालय चाईबासा की वार्षिक क्रीड़ोत्सव स्कूल परिसर में मनाया गया । इस माैके पर बताैर मुख्य अतिथि सीएएसए निदेशक डा.सुशांत अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विशप अाॅफ छोटानागपुर बीबी बास्के ने स्कूल के प्रथम तल्ले के भवन का उद्घाटन किया अाैर एसपीजी जंक्शन के नाम से नये निर्माण की नींव रखी। इस दाैरान मुख्य अतिथि चर्च अाक्जलरी फाेर साेशल एक्शन एनजीअाे के निदेशक ने अपने संबाेधन में कहा कि बच्चाें के विकास में खेल का महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। उन्हाेंने चाराें स्कूलाें के खेलकूद में विकास के लिये दाे लाख रुपये देने की घाेषणा किया।

इसके बाद एसपीजी बालक बालिका के लगभग छह हजार छात्र छात्राअाें ने क्रीड़ोत्सव में आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन माेह लिया। अतिथियाें के सामने बच्चाें ने परेड निरीक्षण ,सामूहिक मार्च पास्ट व व्यायाम अादि किया। इस क्रीड़ोत्सव काे अलग अलग रंगाें में बांटा गया था। जिसमें सर्वाधिक 111 अंक लाकर ब्लू हाउस प्रथम स्थान पर रहा। 107 अंक लाकर द्वितीय स्थान पर यलो ग्रुप, 76 अंक लाकर तृतीय स्थान पर ग्रीन ग्रुप रहा। माैके पर राजक़ुमार नागवंशी, अरूण बरूअा, एन सामड़, जे पन्नाविला, बी बारला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...