पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खरसावां के सोना नदी घाट पर श्रमदान कर की साफ-सफाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरसावां| स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। अतः हर व्यक्ति को जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उक्त बाते खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा रविवार को खरसावां सोना नदी के पुलिया घाट की श्रमदान कर साफ-सफाई करने के दौरान कही। बीडीओ और थाना प्रभारी सनोज कुमार गुफ्ता के नेतृत्व में सफाई के लिए लोगों ने जमकर पसीना बहाया। नदी सफाई अभियान में खरसावां पंचायत की मुखिया मंजू बोदरा, खालिद खान, सुशील षंाड़गी, नयन नायक, बंसत गणतायत, शाम्बो राउत, उमेश बोदरा, समीर नायक आदि शामिल रहे।

सोना नदी घाट में साफ-सफाई अभियान चलाते बीडीओ व अन्य।
खबरें और भी हैं...