गुदड़ी के पांच गांवों में समिति का हुआ गठन
सोनुआ| गुदड़ी प्रखण्ड अंतर्गत गुलीकेरा और डारियो कमरोड़ा पंचायत के पाँच गांवों में ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। इसके लिये सेंटर फॉर केटेलाईजिंग चेंज संस्था के गुदड़ी प्रखण्ड के कलस्टर कॉर्डिनेटर कुशल मुण्डा द्वारा जाते, लोढ़ाई, रोवाउली, सदैवा और जोरो गाँव में बैठक किया गया। इसमें ग्राम बाल संरक्षण समिति पर चर्चा हुई।