- Hindi News
- National
- Chakradharpur News Congress Agitated Over Decision To Stop Payment Of Allowance
भत्ता भुगतान रोकने के निर्णय पर भड़का मेंस कांग्रेस
चक्रधरपुर| प्राचार्य वित्त सलाहकार/दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल के सभी कर्मचारियों का मार्च महीने के वेतन में ओवरटाइम, यात्रा भत्ता, रात्रि ड्यूटी भत्ता, सीटीसी और किलोमीटर भत्ता का भुगतान रोकने के संदेश पर मेंस कांग्रेस भड़का गया है। मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी एके महापात्रा से मिल कर इसका विरोध किया। वहीं मांग किया कि जिन मदों में फंड उपलब्ध है, उस मद का भुगतान रोकना सही नहीं है। क्योंकि 31 मार्च को फंड लैप्स हो जाएगा और कर्मचारियों का बकाया बढ़ता रहेगा। ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा माल ढुलाई करने वाला मंडल में रनिंग कर्मचारियों से बीच ऑफ रेस्ट में काम करा कर उनका बीआरए का पेमेंट आज तक नहीं दे पाया। मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मेंस कांग्रेस के महासचिव को भेज कर इस ज्वलंत मुद्दे पर जोनल अधिकारियों से बात कर इसे रद्द कराने को कहा है।