जरजटा-कुरजुली सड़क पर सिलेंडर बम बरामद
कराईकेला थाना के जरजटा कुरजुली जंगल के सडक पर शनिवार को पुलिस ने एक 14 किलो का सिलेंडर बम सड़क से बरामद किया। जानकारी के अनुसार, माओवादी नक्सली संगठन ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये कच्ची सड़क में गड्ढा खोद कर लगभग 14 किलो सिलेंडर बम लगाया था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई। इसके बाद कराईकेला थाना के सहायक अवर निरीक्षक सौकत अली, इन्द्रजीत किस्कु एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने कुरजुली के जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बम बरामद कर जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। मालुम रहे कि बंदगांव प्रखण्ड में सिलेंडर बम पुलिस ने पहली बार बरामद किया है। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस यदा कदा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान लगातार चला रही है। पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ही सिलेंडर बम सडक में लगाया गया था।
घटना स्थल पर बरामद िसलेन्डर बम।