नाेवामुंडी काॅलेज में खुलेगा डालसा का लाइब्रेरी
नोवामुंडी | नोवामुंडी कॉलेज में कानूनी संबंधी जानकारी रखने के लिए डालसा की ओर से लाइब्रेरी खोली जाएगी। लाइब्रेरी खोलने के लिए शुक्रवार को निरीक्षण के लिए डालसा की टीम नोवामुंडी कॉलेज पहुंची। टीम में डालसा सचिव कुमारी जीऊ, सहायक खगेन्द्र महतो और आयूब होनहागा शामिल थे। डालसा सचिव ने कॉलेज परिसर स्थित औषधीय उद्यान में यादगार के लिए अपने नाम की पौधरोपण भी किया।