डांगुवापोसी: पिचकारी लेकर बच्चाें ने खेली हाेली
डांगुवापोसी| रंगों के त्याेहार में मंगलवार सुबह होते ही बच्चों में गज़ब का उत्साह देखा गया और वो सुबह से विभिन्न रंगों और पिचकारियों के साथ होली खेलते देखे गए। जबकि बड़े लोग सुबह ख़रीददारी में व्यस्त दिखे और महिलाएं पकवानों को बनाने में व्यस्त रहीं। काम खत्म होते ही बड़े भी पूरे हर्षोल्लास से होली मानते दिखे। चारों ओर रंग गुलाल उड़ रहे थे और लोग टोलियों में बंटकर विभिन्न स्थानों में होली खेलते हुए विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ ले रहे थे। इस दौरान सारी दुकानें बंद रहीं।