- Hindi News
- National
- Chaibasa News Dead Body Found From The Guard Of The Railway Bridge In Suspicious Hall
संदिग्ध हाल में रेलवे पुल के गार्डर से मिला शव
मनोहरपुर| होलिकोत्सव के दिन मंगलवार को मनोहरपुर जीआरपी ने साइडिंग के पास थर्ड लाइन के पुल के गर्डर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसका नाम जोलेन बुढ़ ( 44 ) है और वह आनंदपुर प्रखंड के कमाय गांव का रहनेवाला है। पुलिस ने बुधवार को उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि वह जब पुल पर था तब ट्रेन आ गई होगी और वह अपनी जान बचाने के लिए नीचे गर्डर पर कूद गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।