पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News Distribution Of Hooded Sweatshirts For 1001 Children Enrolled In 31 Model Anganwadi Centers

31 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 1001 बच्चों के लिए हुडेड स्वेटशर्ट का वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा| सदर प्रखंड सभागार में बाल विकास परियोजना कार्यालय अंतर्गत विधायक दीपक बिरुवा के द्वारा 31 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित कुल 1001 बच्चों के बीच वितरण करने हेतु गर्म जैकेट- हुड स्वेट शर्ट संबंधित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका- सहायिका के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष लालमुनि पूर्ति, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, प्रखंड प्रमुख नारायण बानरा, सुमी पूर्ती, प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह, अंचलाधिकारी गोपी उरांव, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती संगीता कुजूर, महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविकाएं उपस्थित थीं। बता दें कि जिला प्रशासन चाईबासा द्वारा क्रय किए गए गर्म जैकेट- हुडेड स्वेटशर्ट सदर प्रखंड, झींकपानी प्रखंड, नोवामुंडी एवं जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं को उपलब्ध कराया गया है।
खबरें और भी हैं...