- Hindi News
- National
- Anandpur News Due To Damage To Pipeline Mini Water Supply Is Not Available In Samiz Village For Five Years
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से समीज गांव में पांच साल से नहीं हो रही मिनी वॉटर सप्लाई
प्रखंड के आनंदपुर पंचायत अंतर्गत समीज गांव में वर्ष 2013-14 के तहत लाखों रुपए की लागत से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत डीप बोरिंग कर मिनी वॉटर पानी सप्लाई योजना भवन का निर्माण किया गया है। मगर पिछले 5 सालों से पानी सप्लाई बंंद पड़ा हुई हैै।
बताते चले कि समीज गांव में डूंगरी टोला, झोरा टोला, महतो टोला, भुइयां टोला, ऊपर टोला, लोहारा टोला अक्क्षयकुदर एंव नवाडीह लगभग 150 परिवारों का बसेरा है। गांव में कुल 9 नलकूप है जिसमें नवाडीह टोला में 1, डूंगरी टोला 2, भुईंया टोला में 1 एंव लोहारा टोला 1 नलकूप सालों से खराब पड़ा हुआ है। मात्र 3 नलकूप को ही सुचारू रूप से उपयोग में लाया जा रहा है। बाकी टोलों के ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति करने के लिए दिनभर इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक साल पहले ही क्षतिग्रस्त सप्लाई पाइप लाइन का ऐस्टीमेट भेजा गया है मगर अबतक इस कोई पहल नहीं कि गई है। अधिकारी अपना अपना पल्ला झाड़ने में लगे हुए है।
ग्रामीण और अधिकारी के बोल
समीज गांव में लाखों की लागत से बना मिनी वॉटर पानी सप्लाई योजना सफेद हाथी जैसा साबित हो रहा है। लोगों को 6 सालों में पूर्ण हुए योजना का लाभ किस्तों में मिला है मगर अब तो वह भी मिलना बंद हो गया है।- करमु लोहार, लोहार टोला निवासी
अधिकारी बोले-पिछले एक साल पहले ही ऐस्टीमेट भेजा गया, मगर अबतक इस कोई पहल नहीं
समीज में मिनी वॉटर सप्लाई योजना के तहत निर्मित भवन
शुरूआत में एक साल तक ही लोगों को जलापूर्ति की
पानी सप्लाई पाइप के ऐस्टिमेट भेजा गया, लेकिन अब तक जवाब नहीं
समीज गांव में मिनी वॉटर पानी सप्लाई योजना के तहत निर्मित भवन से पानी की सप्लाई फिलहाल बंद है। पानी सप्लाई पाइप लाइन जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला में पिछले एक साल से पानी सप्लाई पाइप हेतु ऐस्टिमेट भेजा गया है। लेकिन अभी तक इस कोई जवाब नहीं आया है।- राजकिशोर कुमुंंद, कनीय अभियंता, जलापूर्ति विभाग आनंदपुर
खराब पड़ा नॉब
समीज में कुल 9 नलकूपों में मात्र 3 चापाकल से पानी निकलता है। गर्मी के दिनों इन नलकूपों का हालात बत्तर हो जाती है। लोगों को पेयजल की पूर्ति करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जबकि विभाग को इस संबद्ध में शिकायत की गई थी मगर अबतक कोई पहल नहीं कि गई।- सुंदरी देवी, समीज निवासी
योजना के तहत गांव के सभी घरों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई की जानी थी। जिसके लिए विभाग द्वारा 75 फीसदी घरों में पाइप लाईन बिछाया गया है। ग्रामीणों की माने तो निर्मित योजना लाभ किस्तों में मिला है। योजना संचालन के बाद मात्र एक साल ही लोगों को पानी सप्लाई का सुख मिला था उसके बाद तकनीकी कारणों के वजह से पानी मोटर में खराबी आ गई थी जिसे वर्ष 2017 में मरम्मत किया गया था लेकिन बदकिस्मती से मोटर ठीक होने के बावजूद लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हुआ यूं कि लोगों के घरों तक बिछाया हुआ सप्लाई पानी पाइप जहां तहां से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके वजह से लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जलापूर्ति योजना विभाग को इसकी सूचना कई मर्तबा दी गई है मगर विभाग के किसी भी अधिकारी अबतक कोई सुध नहीं ली है।