सभी को ‘अंग्रेजी मीडियम’ का बेसब्री से इंतजार
मुंबई | सभी को जिओ स्टूडियो और प्रोड्यूसर दिनेश विजन के अंग्रेजी मीडियम का बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी का सॉन्ग कुड़ी नु नाचने दे काफी लोकप्रिय हो गया है। आलिया भट्ट का कहना है कि इस सॉन्ग को सुनकर वह झूम उठती है। इसे सुनने पर मुझे फ्लाई करने का मन करता है। फिल्म डायरेक्टर होमी अदाजानिया का कहना है कि इस मूवी का अनुभव सभी चीजों अलग है। इसे काफी प्यार और पॉजिविटी के साथ बनाया गया है। अनुष्का शर्मा ने कहा कि यह सॉन्ग सभी को हैपीनेस देगा। जानवी कपूर ने कहा कि इरफान सर ने हमें बहुत कुछ दिया है और हम सभी चाहते हैं कि वे जल्द अपने बेस्ट हेल्थ के साथ वापस आए।