- Hindi News
- National
- Jagannathpur News Former Cm Inaugurates The Office Of Bada Jamda Mining Truck Honor Association
बड़ाजामदा माइनिंग ट्रक ऑनर एसोसिएशन के कार्यालय का पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
नोवामुंडी| पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुरुवार को बड़ाजामदा के भट्टीसाई में खुले बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के नए कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों और भारी वाहन संचालकों को मधु कोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन का गठन स्थानीय लोगों के वाहनों की गतिविधि एवं देखरेख के लिए की गई है। यूनियन में पंजीकृत वाहनों की समस्यायों का निराकरण करना एसोसिएशन की नैतिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि पहले एसोसिएशन के बिना खदान क्षेत्र में भारी वाहनों की परिचालन हो रही थी। अब एसोसिएशन गठित होने के बाद वाहन संचालकों में सहयोग की एक उम्मीद जगी है। मौके पर यूनियन के संरक्षक प्रेम अवस्थी,अध्यक्ष अरबिंद चौरसिया आदि मौजूद थे।