चार साल की बच्ची का हत्यारा कोटगढ़ से धराया
जेटेया थानान्तर्गत ग्राम बाबाड़िया टोला कोचासाई में चार वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी रावण लागुरी उर्फ मोशो लागुरी को पुलिस ने गुरुवार को कोटगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार करने पर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस पर कोर्ट ने आरोपी रावण लागुरी को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि चार वर्षीय बच्ची सिहंबुई टोपनो अपनी बड़ी बहन उम्र करीब दस वर्षीय के साथ 18 फरवरी को दिन के करीब तीन बजे अपने घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुसुम पेड़ के नीचे खेल रही थी। उसी समय बाबड़िया के ही रावण लागुरी छोटी बेटी सिंहबुई टोपनो को जंगल की ओर लेकर गायब हो गया था।