पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टोकलो में निशुल्क चिकित्सा शिविर 17 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर | 17 मार्च को आदिवासी उच्च विद्यालय टोकलो में रक्तदान सह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर हेल्थ संस्था एवं मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रखा गया है। जिसमें सूर्य नर्सिंग होम, सेयां मस्कल क्लब टोकलो और सूर्या एएनएम स्कूल के सहयोग रहेगा। यह जानकारी हेल्थ संस्था के सचिव गौरी शंकर महतो ने दी। उन्होंने कहा कि शिविर को लेकर समिति की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं रक्तदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरुक लाने का भी कार्य चल रहा है। ब्राह्मणी से अपील किया जा रहा है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान जैसे महादान में योगदान दें।
खबरें और भी हैं...