- Hindi News
- National
- Bandgaw News Gadda 3 Criminals Who Burned A Company39s Machine Laying Pipeline For Adani Power Plant Arrested
गाेड्डा: अडाणी पावर प्लांट के लिए पाइप लाइन बिछा रही कंपनी की मशीन जलानेवाले 3 अपराधी गिरफ्तार
गोड्डा | गाेड्डा जिला के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बहादुरचक के पास अडाणी पावर प्लांट के लिए पाइप लाइन बिछाने रही कंपनी की मशीनें जलानेवाले तीन अपराधियाें अभय तुरी (बोरियो, साहेबंगज), ड्राईवर संजू बास्की (बोरियो) और मनोज ठाकुर (ललमटिया) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनाें अपराधियाें ने हथियार के बल पर पाइपलाइन बिछाने के काम में लगे मजदूरों के साथ मारपीटकर उन्हें जख्मी कर भगा दिया था और डीजल व केराेसिन छिड़ककर दो हाइड्रा मशीन और एक पाेकलेन मशीन को जला दिया था। इस संबंध में ठाकुरगंगटी थाना में 10 जनवरी को काम करा रही कंपनी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को लेकर लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन मामले की जांच में पुलिस काे पता चला कि रंगदारी और अपने लाेगाें काे ठेका दिलाने का दबाव बनाने के लिए भाजपा नेता सूर्या हांसदा ने षडयंत्र रचा था। उसने अपराधी गिराेह के सदस्याें की मार्फत दहशत फैलाने के लिए कंपनी की मशीनाें काे जलवा दिया था। पुलिस के अनुसार, सूर्या हांसदा ने भाजपा के टिकट पर 2019 में बाेरियाे से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले भी वह चुनाव लड़ चुका है। पूर्व में सूर्या हांसदा झामुमाे में था।