पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagannathpur News Girls Take Oath Of Cleanliness At Nutrition Fortnight In Kgbv Jagannathpur

केजीबीवी जगन्नाथपुर में पोषण पखवाड़ा पर छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में बाल विकास परियोजना व सेन्टर फार केटेलाईजिंग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा व आत्म स्वच्छता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड समन्वयक चंद्रप्रभा कुमारी ने कहा कि उचित खान पान के अभाव में किशोर- किशोरियां कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। कुपोषणा का शिकार होने ने से विभिन्न प्रकार के रोग ग्रस्त हो जाते हैं। खास कर किशोरियों में एनिमिया (रक्त अल्पतता)जैसी बिमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। आत्म स्वच्छता के सम्बन्ध मे चंद्रप्रभा ने कहा कि किशोरियों को माहवारी जैसे नैसर्गिक घटनाक्रम से गुजरना पड़ता है। माहवारी के समय किशोरियों को काफी ध्यान देना पड़ता है। माहवारी के समय यदि किशोरियां आत्म स्वच्छता पर ध्यान नहीं देती है तो उन्हें विभिन्न प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मौके पर वरीय शिक्षिका कामिनी दुबे, पिंकी सिंकु, चंद्र प्रभा कुमारी, कलस्टर समन्वयक सरोज बिरुवा मौजूद थे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में स्वछता की शपथ लेते शिक्षक और छात्राएं।
खबरें और भी हैं...