काेल्हान ठेका मजदूर यूनियन नेताअाें से नहीं मिले जीएम
नोवामुंडी| कोल्हान ठेका मजदूर यूनियन नेता इजहार राही के नेतृत्व में आज टाटा स्टील माइंस नोवामुंडी के महाप्रबंधक अतुल भटनागर से मिलने गए यूनियन के प्रतिनिधि मंडल से भटनागर ने मिलने से इन्कार कर दिया। और महाप्रबंधक के बजाय टाटा स्टील के प्रशासनिक हेड अनिल उरांव ने प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की किन्तु दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता असफल रही। यूनियन के संरक्षक इजहार राही ने कहा कि यूनियन की ओर से विगत 2 मार्च को टाटा स्टील के महाप्रबंधक के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंप कर 10 दिनों के अन्दर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। इसके आलोक में आज स्वयं महाप्रबंधक अतुल भटनागर की ओर से यूनियन प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए महाप्रबंधक कार्यालय बुलाया गया था।