पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नोवामुंडी बस्ती में सरकार अापके द्वार अायाेजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोवामुंडी|नोवामुंडी बस्ती पंचायत भवन में गुरुवार को ‘’सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम का अायाेजन हुअा। इसकी शुरुआत वन विभाग कर्मचारियों बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी एवं सांसद प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह द्वारा पौधरोपण से हुअा। बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से नोवामुंडी बस्ती पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित शून्य से छह साल आयु तक के बच्चों को डीएमएफटी योजना के तहत मिले स्वेटर वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से नन्हें बच्चों के लिए मुंह जूटी की गई। मौके पर बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी, सीओ सुनील चन्द्र, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी निम्मी होरो आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...