सरकार अापके द्वार कार्यक्रम अायाेजित
नोवामुंडी | पूर्व कार्यक्रम के तहत प्रखंड के बालिझोर पंचायत भवन में बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी एवं सीओ सुनील चन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 112 मामले आए। जिनमें 17 प्रधानमंत्री आवास, पेंशन के7, पेयजल 1 अन्य 44 तथा स्वास्थ्य से संबंधित 40 मामले आए जिनमें से सभी मरीजों को चिकित्सीय जांच के बाद दवाएं दी गई। कुल 112 मामलों में स्वास्थ से संबंधित 40 मामले निष्पादित किए गए जब कि अन्य मामलों के आवेदन लिए गए।