पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anandpur News Grass Grown On The Road Built A Month Ago At A Cost Of Crores Of Rupees

करोड़ों रुपए की लागत से एक माह पहले बनी सड़क पर उग आई घास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर के ग्रामीण इलाके पकी सड़कों में तब्दील तो जरूर हो रहे है मगर निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की प्रतिशत का आंकलन किया जाए तो लोग सड़कों की बदहाली देखकर जीरो बटा जीरो देने को तैयार है। इसी तरह का एक मामला प्रखंड के बिंजु पंचायत अंतर्गत ढोढरोबारू से बेड़ातुलुंडा सीमान तक निर्मित सड़क का है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तत्वधान में ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) झारखंड सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत ढोढरोबारू से बेड़ातुलुंडा सीमान तक लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से 1.8 किमी सड़क का निर्माण कार्य संवेदक जितेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया है। सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हुए एक माह ही बीता है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। ग्रामीणों की मानें तो सड़क में कालीकरण काफी पतला बिछाया गया है। कम मात्रा में बिटुमिन बिछा होने के वजह से कहीं कहीं नीचे फिलिंग किया हुआ बोल्डर भी झलक रहा है। कार्य में अनियमितता बरतने के वजह से पूरे सड़क में जहां तहां पर घास उग आया है वहीं कालीकरण भी उखड़ने लगा है। सड़क में उगा घास मवेशियों का चारा बन गया है। इससे यह साफ पता चलता है कि किस तरह से करोड़ों रुपयों की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक ओर जहां ग्रामीण वर्षों से अपनी कच्ची सड़क को पक्की सड़क में तब्दील होने का इंतजार करते है वही पक्की सड़क के निर्माण के चंद कुछ दिनों के बाद ही उनका सपना टूट कर चकनाचूर होने हो गया है।

खबरें और भी हैं...