पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर: थाना प्रभारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर| रविवार को आनंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थाना प्रभारी सह मनोहरपुर सर्किल इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान खुर्शीद आलम ने कहा कि होली छोटे को प्यार एंव अपने से बड़े बुजुर्गों को सम्मान देने का त्योहार है। आलम ने कहा की होली में हुड़दंगियों समेत शराबियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी शिकायत मिलने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी। होटलों एंव अन्य दुकानों में इंग्लिश या देशी शराब बिक्री करने पर दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा। मौके पर संजीव गन्तायत, पिंटू जैन, प्रश्नाें सिंहदेव, उषा देवी, गणेश सिंह, आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...