पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagannathpur News In A Tree Dispute The Father Son Injured The Widow With A Stick

पेड़ के विवाद में बाप-बेटे ने विधवा को डंडे से मार कर किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आपसी जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने विधवा महिला की डंडे से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र किया गया। घायल महिला मणिमा प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत जगन्नाथपुर थाने मेेें की है। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत पट्टाजैंत निवासी भगवान प्रधान और मणिमा प्रधान के बीच काफी दिनों से जमीन और उस पर लगे ईमली के पेड़ का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है, जिसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है। गुरुवार को दोपहर के करीब 1:00 बजे हवा-पानी से ईमली का पेड़ गिर गया। पेड़ रास्ता के बीचो बीच गिर गया था। जिसकी डाली को हटाने के लिए मणिमा प्रधान गई तो भगवान प्रधान एवं उसके बेटे ताज कुमार प्रधान ने गाली गलौज करते हुए डंडे से उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई। उसको छाती, पीठ व कंधे पर अंदरूनी चोट आई है। पड़ोसी के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला ने इसकी शिकायत जगन्नाथपुर थाने में की है, तथा भगवान प्रधान व उसके बेटे ताज कुमार प्रधान के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है।

मणिमा प्रधान।
खबरें और भी हैं...