पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने मनाया बसंत उत्सव

सरायकेला| जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड के नुवागावं में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे ग्रामीणों को विधिक जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गयी। पीएलवी द्वारा ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे मे बताया गया।शिविर में सामाजिक कुरीतियों डायन हत्या,दहेज प्रथा,बाल विवाह की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की बात कही गयी। मौके पर पीएलवी सनातन हो,बिट्टू प्रजापति,कुणाल गोड्सरा, संजीव महतो,राधेश्याम महतो,यशोमति महतो,ललिता सरदार, सुषमा उरांव, सुनीता सरदार व रिंकी महतो समेत अन्य उपस्थित थे।


सरायकेला|आनन्द मार्ग जागृति कांड्रा में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ सरायकेला खरसावां की ओर से बसंतोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने प्रभात संगीत, बाबा कीर्तन, सामूहिक भोज का लुत्फ उठाया। इस मौके पर जगदीश ने कहा कि बसंतोत्सव ऋतुपर्व है जो फाल्गुनी पूर्णिमा के मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रंग एक विज्ञान है, हम जो कुछ भी देखते है उस बस्तु के रंग का परावर्तन हमारे मानसपटल पर आता है, तब हमलोग उस वस्तु को देख पाते है। कार्यक्रम में समवयस्कों के साथ रंग एवं फूल के साथ, अल्प वयस्क- बुजुर्ग के चरणों में एवं छात्रों को अपने आचार्य के चरणों मे लगाकर खेलते है। इस कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित भक्तों ने एक दूसरे को रंग लगाकर बसंत उत्सव को समापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वी सुदर्शन, सूर्य प्रकाश, गोपाल बर्मन, बसंत रामदेव, गुणधाम महन्त, भरत बर्मन कालीचरण महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खबरें और भी हैं...