पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News Information Given To Girls Under Kasturba School Under National Nutrition Fortnight

कस्तूरबा स्कूल में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत छात्राओं को दी गई जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाल विकास परियोजना एवं सेंटर फॉर कैटेलाइजिंर चेंज के सहयोग से शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चक्रधरपुर में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं महामारी के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा तिर्की, सोनामय तुबिद के द्वारा बताया गया कि पोषण की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है और एनीमिया के शिकार हो जाते है। स्वच्छता के अभाव में बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वही संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए छात्राओं को शपथ भी दिलाया गया। मौके पर विद्यालय के वार्डन फुलमनी महतो के अलावे शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...