जगन्नाथपुर : गर्म पानी से मां-बेेटे झुलसे
जगन्नाथपुर | जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत लखिपाई मे एक महिला व उसका बच्चा गर्म पानी से झुलस गई। दोनों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। शुक्रवार को लखीपाई निवासी सोमवारी लागुरी 25 वर्ष गोद मे अपने बच्चे सोमनाथ लागुरी (4) को लेकर रात को चावल बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। वह चावल को धो कर गर्म पानी मे डालने जा ही रही थी कि अचानक से पांव फिसल गया, जिससे सोमवारी लागुरी असंतुलित हो गई। जिससे वह फिसलकर गिर गई और गर्म पानी उसके और बच्चे ऊपर आ गया। इस कारण दोनो माँ बेटे झुलस गये।परिजनों ने उसे जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।