जगन्नाथपुर : सड़क दुर्घटना मे दो घायल
जगन्नाथपुर | नोवामुंडी-जगन्नाथपुर सड़क पर लोकेसाई के समीप बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायल कुदामसदा गांव के लखीन्द्र अंगरिया (28) और शंकर लागुरी (31) को जगन्नाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुदामसदा निवासी लखीन्द्र व शंकर नोवामुंडी से वापस अपने गाँव आ रहे थे। जैसे ही वे लोकेसाई गाँव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही दस चक्का गाड़ी की लाईट उनके आँख मे पड़ने से वह असंतुलित हो गये। जिससे बाइक सवार लखीन्द्र और शंकर गिर गये और घायल हो गए।