करम्बा व केडाबीर ग्रामीणों को मिला शुद्ध पेयजल
सोनुआ| सोनुआ के लोंजो पंचायत के नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती पहाड़ी में बसे करम्बा व केडाबीर ग्रामीण अब चुआं का पानी पीने के लिए मजबूर नहीं होंगे। सीआरपीएफ 60 बटालियन के प्रयासों से अब इन दोनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को आजादी के बाद स्वच्छ पेयजल नसीब हो पाया है। बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई के अथक प्रयास से सोलर चालित पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। शनिवार को कमांडेंट आनंद जेराई, द्वितीय कमान अधिकारी साधु शरण यादव, सहायक कमांडेंट कौशल यादव व ग्रामीणों की उपस्थिति में पेयजल की सुविधा बहाल की गई।