पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खरसावां के आकर्षिणी आभार समारोह का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरसावां| अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) कानून 2006 का उपयोग करना चाहिए। इस उपयोग के माध्यम से हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए जो हमारी प्रकृतिवादी जीवन प्रति बरकरार रहे। उक्त बाते भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा ने खरसावां के आकर्षिणी मंदिर परिसर में आकर्षिणी पूजा एवं मेला संचालन समिति के द्वारा आयोजित आभार समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मां आकर्षिणी पीठ को विकसित करने के लिए मां आशीर्वाद दे। विकास के रास्ते को मिलजुल कर तय करेंगे। सामूहिक प्रयास से मां आकर्षिणी मंदिर एक पयर्टन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। इस दौरान आकर्षिणी पूजा एवं मेला संचालन समिति के द्वारा मां आकर्षिणी मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण सरदार, पुजारी जयसिंह सरदार, श्री झारखंड सिमेंन्ट, डा जगदीश महतो, मां आकर्षिणी विकास समिति के सचिव प्रभाकर मंडल, युवा जागृति मंच जगनाथपुर, नव युवक संघ रेगोगोड़ा, पिन्टू मंडल, केदार महतो, प्यारी महतो, बाबू गागुली आदि को सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...