- Hindi News
- National
- Kharsawan News Kuchai Motilal Dingri Winner In Balloon Burst Competition
कुचाई: बैलून फोड़ प्रतियोगिता में मोतीलाल दिंगरी विजेता
खरसावां | कुचाई के आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के बैलून फोड़, चम्मच रेस, बिस्कुट रेस, 100 मीटर दौड, गणित रेस आदि खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाया। खेलकूद के बैलून फोड़ में मोतीलाल दिगंरी प्रथम व विकास सरदार द्वितीय, बिस्कुट रेस में जिग्गी मुंडा प्रथम, बबीता मुंडा द्वितीय व ममीता मुंडा तृतीय,100 मीटर बालक दौड मे नारायण मुंड़ा, गोमिया डागिल व सूरज मुंड़ा, बालिका दौड़ में सुनीता मुंड़ा, रामदेव मुंडा व स्वीटी महतो, बालक के चम्मच रेस में राम सामड, जयकांत डागिल व सावन गागराई, बालिका में जिग्गी मुंड़ा, ममीता मुंडा व पुष्पा मुंड़ा, गणित रेस में स्वीटी महतो, सूरज मोहन मुंडा व राज गोप तथा गोला फेक में सुनीता मुंडा प्रथम, पुष्पा हेम्ब्रम द्वितीय एवं बबिता मुंडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य से बीपीओ नाथों महतो, तिलक प्रसाद महतो, चमरू हेम्ब्रम, अतुल चन्द्र महतो, आदित्य कुमार आिद मौजूद थें।