पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News Looking At Parab From Khuntpani The Young Man Returning To Kuchai Was Strangled To Death

खूंटपानी से मागे परब देख कुचाई लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटपानी के क्याचालम गांव से मागे परब देखकर अपनी साइकिल से कुचाई के तोड़ागडीह गंाव लौट रहे युवक की अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात अपराधी भाग निकले। यह घटना गुरुवार रात के 8 बजे की है। इस घटना की सूचना पाकर कुचाई थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। लाश का पंचनामा कर मृतक की पहचान करने और अपराधियों की तलाश में जुट गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कुचाई के तोड़ागडीह आदिवासी टोला के 25 वर्षीय निवासी राजकिशोर मुंडा, विगत 10 मार्च को (मंगलवार) सुबह अपने साइकिल से पोड़ाडीह जानें की बात कहकर अपने घर निकला था। लेकिन वह पोड़ाडीह नहीं जा कर अपने दीदी के घर छोटासेगोई चला गया। वहां से लौटकर राजकिशोर मुंडा खूंटपानी के क्याचालम गांव से मागे परब देखने गया था। गुरुवार की शाम को क्याचालम से कुचाई लौटने के क्रम से खरसावां साप्ताहिक हाट से संभवता गन्ना खरीद कर अपने साइकिल में बांधकर घर लौट रहा था। जैसे ही कुचाई प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित बैंक आॅफ इंडिया शाखा के समीप पहुंचा। वैसे ही पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे दबोच लिया और धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही अज्ञात अपराधियों ने कुचाई के कड़कदा पुलिया के रास्ते फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर जब तक कुचाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तब तक राजकिशोर मुंडा की घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर जांच शुरू कर दिया।

तीन माह के अंदर हत्या की तीसरी घटना


कुचाई थाना क्षेत्र में तीन माह के अंदर एक के बाद एक तीसरी घटना घटी है। विगत 17 जनवरी 2020 को दोपहर 2 बजे नक्सलियों ने कुचाई के कड़कदा पुलिया में कुचाई के तोड़ागडीह गांव के 45 वर्षीय निवासी छोटू कालिंदी पिता-कांतो कालिंदी को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इसके एक माह के अंदर विगत 16 फरवरी 2020 की रात कुचाई के नक्सल प्रभावित कोपलोन चैक में नक्सलियों ने तरम्बा निवासी दुर्गा मुंड़ा की गोली मारकर हत्या कर दिया। वही पर्चा छोड़कर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली। जबकि कुचाई के बैक आॅफ इंडिया शाखा के समीप 12 मार्च की रात 8 बजे कुचाई के तोड़ागडीह आदिवासी टोला निवासी राजकिशोर मुंड़ा की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर कर दिया। इस मामले में पुलिसिया जांच जारी है।


10 मार्च की सुबह घर से िनकला था राजकिशोर, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

बेटे की किसी से नहीं थी दुश्मनी: जादू

मृतक के पिता-जादू मुंडा ने कहा कि बेटे राजकिशोर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरा पुत्र का अधिकतर समय रोजगार की तलाश में कामदेश में गुजरा है। विगत एक वर्ष से मेरा पुत्र कुचाई के तोड़ागडीह आदिवासी टोला में रहकर मजदूरी कर अपना घर बना रहा था। जबकि मृतक की प|ी सावित्री मुंडा और दो वर्षीय पुत्र नितेश मुंड़ा सोनुवा के सेगोई गांव स्थित ससुराल में है। राजकिशोर मंगलवार को सुबह घर से निकला था। शुक्रवार को सुबह उसकी मौत की खबर मिली।

राजकिशोर की हत्या पुलिस के लिए चुनौती


कुचाई थाना और सीआरपीएफ कैम्प से लगभग 500 मीटर दूरी बैक आॅफ इंडिया शाखा के समीप राजकिशोर मुंडा की हत्या पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है। अज्ञात अपराधियों ने कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप बीच सड़क पर इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।


आपसी विवाद हो सकता है हत्या का कारण : थाना प्रभारी

कुचाई थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि बैक आॅफ इंडिया शाखा कुचाई के समीप विगत रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर राजकिशोर मुंडा की हत्या कर दी गई। इस हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है। अफवाह तो कई तरह का फैलाया जा रहा है। लेकिन जांच चल रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जायेगी।

राजकिशोर मुंडा की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...