पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News Mahakal Fc Chakradharpur And Shambhu Brothers Team In Semifinals

महाकाल एफसी चक्रधरपुर और शंभू ब्रदर्स टीम सेमीफाइनल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 7-ए साईड जिला फुटबाॅल एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के द्वारा ‘कोल्हान कप’ 7-साइड फुटबाॅल स्टेंट चैम्पियनशीप-2020 का विधिवत प्रारंभ हो चुका है। फुटबॉल चैम्पियनशिप का उद्घाटन खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा, मुखिया मंजू बोदरा, डीएसए सचिव मो. दिलदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोल्हान कप का पहला मैच आज पीटीसी खरसावां बनाम एसएसी बुरूडीह के मध्य खेला गया । जिसमें खरसावां की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। इस प्रतियोगिता में महाकाल एफसी चक्रधरपुर और शंभू ब्रदर्स की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाई। मौके पर मछुवा ने कहा कि कहा कि प्रतिस्पर्धा खिलाड़ियाें के लिए उज्जवल भविष्य का माध्यम है। खेल कूद की गतिविधियां युवाओं के बीच न केवल उर्जा का संचार करती है, बल्कि रोजगार दिलाने में सहायक होता है।

खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा : मंजू बोदरा

मंजू बोदरा ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इस प्रतियोगिता से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और हमारे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित होंगे। खेलकूद युवाओं को ऊर्जा सकारात्मक दिशा देती है। इस चैम्पियनशिप में कोल्हान प्रमंडल के साथ रांची, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग आदि जिला के 32 फुटबाॅल टीम भाग ले रही है। गुप-ए के 16 टीमों के बीच कुल 14 मैच खेला गया। इस दौरान 7 ए-साईड फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव पिनाकी रंजन, कोषाध्यक्ष मो रमजान, होपना सोरेन, नयन नायक, शाम्बो राउत आदि मौजूद थे।

प्रतिस्पर्धा उज्जवल भविष्य का माध्यम : बीडीओ

पीटीसी खरसावां फुटबाॅल टीम के साथ बीडीओ व अन्य अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...