हाेली पर जैंतगढ़ में मटकी फाेड़ कार्यक्रम
जैंतगढ़|रंगों के त्यौहार होली मंगलवार को जैंतगढ़ व आस पास क्षेत्रों मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीजे के धुन पर नाचते गाते शहर के गलियों मे घूमते हुए रंगों की हाेली खेली गयी। इस माैके पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम था। जिसमें नयाबाजार के टोली ने मटकी फोड़ने मे कामयाब हुए। शाम काे गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। बड़ों के पांव में गुलाल चढ़ा कर उनसे आशीर्वाद लिया। लोग घर घर जा कर भी गुलाल खेले। रात 10 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। हिन्दी युवा वाहिनी ने इस अवसर पर चौक पर ठंडा वितरण का आयोजन किया था।