15 को पंचायत स्वयं सेवकों की बैठक
जगन्नाथपुर| झारखण्ड पंचायत सचिवालय पंचायत स्वयं सेवकों की अपनी चिर परिचित विभिन्न मांगों को राज्य के नये सरकार के समक्ष रखने व आगामी रणनीतियों को लेकर पंचायत स्वयं सेवकों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक 15 मार्च को 10 बजे चाईबासा कचहरी तलाब के समीप होगी।
यह जानकारी पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक पश्चिमी सिंहभूम जिला उमेश तिरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कई स्वयं सेवक शामिल होंगे।