विधायक ने किया पुलिया का उद्घाटन
चाईबासा | झींकपानी प्रखंड अंतर्गत विधायक दीपक बिरुवा की निधि से लगभग साढ़े सात लाख की लागत से पुलिया का निर्माण किया गया। झींकपानी के ग्राम कुम्हार टोली से डुडियाबासा जाने वाली सड़क पर यह पुलिया बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन संबंधित समस्या दूर होने पर सभी ने विधायक के प्रति आभार भी जताया। पुलिया का उद्घाटन सोमवार को विधायक दीपक बिरुवा ने फीता काट कर और नारियल फोड़कर किया। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि डुडुबासा जाने वाली सड़क पर यह पुलिया निर्माण बहुत जरूरी थी।