- Hindi News
- National
- Chakradharpur News Mock Drill Corona Virus Patient Landed From Tata Alleppey Train
मॉक ड्रिल: टाटा-एल्लेपी ट्रेन से कोरोना वायरस के मरीज को उतारा
चक्रधरपुर| देश में कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा लोगों में जागरूकता फैलाया जा रहा है। उसी के प्रति रेलवे भी कितना सतर्क है, यह जांचने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल चलाया गया। बुधवार की शाम टाटा एल्लेपी ट्रेन के बोगी एस5 के 40 नंबर बेड में एक कोरोना वायरस पीड़ित मरीज था। उसे रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। मरीज होने की सूचना कमर्शियल कंट्रोल को दी गई। जिसके बाद एसएम को खबर दिया गया। जिसको लेकर एक टीम तैयार हुआ। ट्रेन को चक्रधरपुर स्टेशन में 10 मिनट तक रोका गया। मरीज को उतार कर रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर नंदनी सांडा द्वारा जांच किया गया।