खरसावां-कुचाई में शांति-सौहार्द के साथ मनी होली
खरसावां| खरसावां-कुचाई में रंगों का त्योहार होली शांति-सौहाद के साथ मनाई गई। होली पर मोहल्ले-गलियों में युवकों की टोलिया जमकर थिरके युवकों की टोलिया। रविवार को होलिका दहन के साथ होली शुरू हो गई थी। जबकि सोमवार को सुबह 6 बजे से ही हर उम्र के लोगों ने एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। मोहल्लों व गलियों में युवकों की टोली एकजूट होकर निकले और जमकर थिरकते हुए होली मनाई। इस दौरान उड़ें रे गुलाल जैसे गीतों से हर क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान धुनों पर खूब डांस किया। रंगों के इस त्योहार में खरसावां, कुचाई, बडाबाम्बों, आमदा का क्षेत्र रंगमय रहा। सभी टोले व मुहल्ले में युवक, युवतियाॅ, बच्चें, एवं बूढ़े होली के रंग में रंगे हुए थे। होली को लेकर सबों में गजब का उत्साह था। सभी रंग बिरंगे अबीर गुलाल से सराबोर थे। सिर से लेकर पांव तक रंगों में डूबे थे। वही कई जगहों में मिटटी की होली कुर्ता फाड़ होली भी देखी गयी। वही शाम होते ही अबीर के साथ होली शुरू हो गयी। नया कुर्ता पायजामा पहनकर लोग अबीरों की पोटली लेकर एक दूसरे को अबीर लगाकर, गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस समारोह में बीडीओ मुकेश मछुवा, थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, छोटराय किस्कू, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।