200 से अधिक कृषकों ने लगाया मछलियों का स्टॉल
चाईबासा|टाटा ट्रस्ट, टीएसआरडीएस और हो उम्बुल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय मत्स्य कृषकों का प्रदर्शनी मेला मंझारी में हुअा। इसमें 200 से अधिक कृषकों ने मछलियों के स्टॉल लगाए। स्वयंसेवी संस्थानों ने मेला के माध्यम से जिला में मछलीपालन का दायरा बढ़ाने एवं इसकी आमदनी पर कृषकों को अधिक से अधिक जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में पानी को क्षारीय एवं पीएच का मान को नियमित बनाये रखने के लिये कृषकों के बीच चुना का वितरण किया गया