- Hindi News
- National
- Jagannathpur News Munda And Villagers Opposed To Installing Petrel Pump In Bihatu Against Rules
मुंडा अाैर ग्रामीणाें ने बायहातु में नियम विरूद्ध पेट्राेल पंप स्थापित करने का िकया विराेध
चाईबासा| जिले के झींकपानी-बायहातु के मुंडा अाैर ग्रामीणाें ने बायहातु गांव में नियम विरूद्ध में जाकर एक गैर अादिवासी द्वारा अादिवासी जमीन पर पेट्राेल पंप स्थापित किये जाने का विराेध किया है। इस संबंध में मुंडा व ग्रामीणों ने जिले के डीसी काे ज्ञापन दिया है। इसमें मुंडा छाेटा मुंडा ने डीसी काे लिखा है कि झींकपानी के बायहातु गांव के पाेरेश मुंडा के नाम एक गैर अादिवासी शशि सहाय नियम विरूद्ध जमीन खरीदकर पेट्रोल पंप का निर्माण कर रहा है। इस पर पहले भी अावेदन दिया गया था इसके बावजूद काेई कार्रवाई नहीं हुई। शशि सहाय उल्टा ग्रामीणाें काे धमका रहा है। इस पर ग्रामीण गुस्से में हैं। ग्रामीणाें ने कहा है कि अविलंब पेट्राेल पंप पर राेक लगाया जाये। अन्यथा परंपरागत हथियार लेकर निर्माण स्थल पर जाकर काम राेका जायेगा।