- Hindi News
- National
- Chaibasa News Naxals Absconding After Bail Arrested From Village After Seven Years
जमानत के बाद फरार नक्सली सात साल बाद गांव से गिरफ्तार
गोइलकेरा | गोइलकेरा पुलिस ने फरार चल रहे नक्सली दुम्बी गुईया (50) को उसके ही गांव बरगुआ से गिरफ्तार िकया। गोइलकेरा थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार दुम्बी गुईया बरगुआ में छिप कर बैठा है। इसके बाद थाना प्रभारी विकास कुमार ने एएसआई सुबोध कुमार सिंह फोर्स के साथ छापेमारी कर दुम्बी को धर दबोचा। पुलिस ने बताया 28 फरवरी 2013 को पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान टिमरा के समीप जंगल से हथियारों के साथ दुम्बी और दो अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। दुम्बी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। दुम्बी पर 2011 में बलिया मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करने और चिरिया के कुटिनाला में सड़क पर केन बम लगाने के मामले में भी केस दर्ज हैं।