नोवामुंडी: कोरोना वायरस जागरुकता कार्यक्रम
नोवामुंडी | नोवामुंडी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मे शनिवार को बाल संसद द्वारा, पोषण पखवाड़ा सह कोरोना वायरस जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएचसी बड़ाजामदा सरकारी अस्पताल के डा. नागमणी, डा. संध्या, डा. तुलिका अाैर एनएम प्रिया मिंज द्बारा छात्राओं को कोरोना वायरस के लक्षण एवं उससे बचाव की जानकारी दी। साथ ही साफ सफाई के माध्यम से संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है इससे अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम मेंकुमारी ममता, दीक्षा गोप, संजू बेहरा, प्रियंका तिरिया, जोंगा हेस्सा आदि मौजूद थे।