अब 29 मार्च काे हाेगा मनीपुर में मागे मिलन
चाईबासा |मनोहरपुर में आदिवासी हो समाज महासभा प्रखण्ड समित्ति की अाेर से अायाेजित 15 मार्च के मागे मिलन समारोह काे स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही 29 मार्च काे ये कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का स्थान पहले से तय आमबगान मणिपुर ही रहेगा। यह जानकारी इंद्रजीत समद, राजा सुरीन, मनोज चॅम्पिअ, मार्शल गुड़िआ, बलराम सुरीन, सलीम गुड़िआ, सोनगाम ने दी है।