नशा उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
चाईबासा| राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान, समाज कल्याण मंत्रालय और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सामुदायिक भवन मझगांव में नशा उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंड से करीब 160 युवाअाें ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके और साथ में राष्ट्र गान गा कर किया गया। मुख्य अतिथि मुखिया बाबूलाल तिरिया नशा के परिणाम के बारे में जानकारी दी। मौके पर भीमसेन पिंगुअा, आंगनबाड़ी सेविका रुक्मणि जेराई आदि मौजूद थे।