पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झारखंड में जलसों पर लगाई रोक कोडरमा का एक संदिग्ध लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची| मुख्य सचिव डाॅ. डीके तिवारी ने कोरोना से निपटने की तैयारी पर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने एहतियात के तौर पर 15 अप्रैल तक ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ स्थगित रखने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे जलसे (सामुदायिक कार्यक्रम) को प्रतिबंधित करने को कहा, जिसमें बाहर के लोग शिरकत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रमों में सिर्फ स्थानीय लोगों की सहभागिता होगी, वैसे ही आयोजनों को अनुमति दी जा सकती है। उधर, कोडरमा से कोरोना का एक संदिग्ध लापता है। राज्य इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्राेग्राम यूनिट ने जिला यूनिट को उस व्यक्ति का नाम भेजा था, जो हाल ही में विदेश से लौटा है। जब टीम पासपाेर्ट में दर्ज पते पर पहुंची ताे पता चला कि वहां इस नाम का काेई व्यक्ति नहीं रहता।
खबरें और भी हैं...