पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएलवी ने मौदा गांव की महिलाओं को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरायकेला/खरसावां| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खरसावां प्रखंड के मौदा गांव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों की भी जानकारी दी गई। पीएलवी मेंबर लक्ष्मी गुन्दुवा ने दहेज प्रथा, डायन प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। मौके पर पीएलवी मुकेश कुमार साहू, आलोक साहू एवं आंगनबाड़ी सेविका सीमा प्रधान, मंजिता प्रधान आदि थे।
खबरें और भी हैं...