पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम सभा के बगैर नहीं लगने दिया जाएगा पुलिस कैंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर| झारझरा के मौजा पैदमपर में पुलिस कैंप को लेकर लगातार ग्रामीणों में आक्रोश जारी है। इस विषय को गंभीर लेते हुए मुंडा-मानकी संघ ने कैंप नहीं लगने देने के लिए विधायक के समक्ष रखा। बता दें कि विगत कई महीनों से ग्रामीण के विरोध जारी है। विधायक को ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ग्रामीणों और रैयतों को जानकारी दिए बिना ही कैंप बनाने को लेकर कार्य शुरु किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस कैंप को लगाने में प्रशासन मनमानी करती है, तो पुरे पीड़ के आस-पास के सभी गांव के ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के खिलाफ जोरदार आंदोलन की किया जाएगा। मौके पर विधायक सुखराम उरांव के साथ बैठक के दौरान केरा पीड़ के मानकी सिद्धेश्वर सामाड आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...