रेलवे ने काेराेना के खिलाफ किया जागरुक
डांगुवापोसी | देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप और दो लोगों की मौत से रेल मंत्रालय के कान खड़े हो गए हैं। रेलवे ने देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। क्योंकि जबतक इससे जनित बीमारी की कोई सटीक दवा बन नहीं जाती तबतक इस जानलेवा वायरस से बचाव ही सबसे कारगर तरीका है। कोरोना से बचाव को लेकर शनिवार को डांगुवापोसी के सभी रेल विभागों के पदाधिकारियों ने अपने अपने कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए और सावधानी ही सुरक्षा का मूलमंत्र दिया। साथ ही सभी से ये आह्वाहन किया कि इससे डरें नहीं...बल्कि सावधानी से इसका मुक़ाबला करें।